होम केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का रहस्यमय परिस्थितियों में शव बरामद

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 18, 2021 10:25 PM

केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का रहस्यमय परिस्थितियों में शव बरामद

केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का रहस्यमय परिस्थितियों में शव बरामद

केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का रहस्यमय परिस्थितियों में शव बरामद

सहारनपुर: स्वास्थ्य मंत्रालय में तैनात आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल का शव सोमवार रात सरसावां औद्योगिक क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। अंकुर की लाइसेंसी पिस्टल उसके शव के पास पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण) सहारनपुर ने कहा कि अभी तक तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा था, लेकिन आगे की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं

सूत्रों ने कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण अंकुर ने यह कठोर कदम उठाया। वहीं अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। जिस जगह अंकुर का शव बरामद हुआ है, वो जगह सहारनपुर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर है।

'हो सकता है उन्होंने आत्महत्या की हो'
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना सरसावा क्षेत्र के पिलखनी में एक बाग के पास खेत में एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव के पास ही एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलेगी तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण) का कहना है कि हो सकता है उन्होंने आत्महत्या की हो, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि कर पाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)