होम 26 जनवरी तक लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 19, 2021 09:44 PM

26 जनवरी तक लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला

26 जनवरी तक लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला

26 जनवरी तक लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला

नई दिल्ली: लाल किले में मृत मिले कौओं में से एक के नमूने में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद इस ऐतिहासिक इमारत में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है. दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को लाल किले में करीब 15 कौवे मृत पाए जाने के बाद नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गये थे.

राकेश सिंह ने कहा, ''जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने भी नमूने की जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की.'' उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लाल किले को दर्शकों के लिए 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. विभाग ने एक आदेश में कहा, ''बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने की पशुपालन विभाग की योजना के अनुसार लाल किले को 'अलर्ट जोन' और संक्रमित क्षेत्र में रखा गया है.''

 

शनिवार को ही दिल्ली चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में उसके भी बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है. दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और डिब्बाबंद चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था. बहरहाल, पिछले गुरुवार को गाजीपुर से लिए गए सभी 100 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंडी को फिर से खोल दिया गया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)