होम भारत को इस साल मिलेगा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

Alert Star Digital Team Jan 19, 2021 09:42 PM

भारत को इस साल मिलेगा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

भारत को इस साल मिलेगा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

भारत को इस साल मिलेगा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

रूस में बना S-400 मिसाइस सिस्टम (S-400 systems) जल्द ही भारत को मिलने की उम्मीद है. भारतीय सैनिकों का एक दल एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के परिचालन का ट्रेनिंग प्राप्त करने अगले कुछ दिन में रूस के लिए रवाना होगा, क्योंकि इस मिसाइल सिस्टम के पहले बैच की डिलीवरी इस साल के आखिर में मॉस्को द्वारा किए जाने की उम्मीद है.

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत में रूस के राजदूत निकोले आर कुदाशेव ने मंगलवार को रूसी दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में एक समूह से संवाद करते हुए कहा कि एस-400 दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूती प्रदान करने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना है. उन्होंने कहा कि भारत-रूस सैन्य एवं सैन्य प्रौद्योगिकी संबंध 'निरंतर बढ़ने वाले असाधारण पारस्परिक हितों', सामंजस्य,निरंतरता और पूरकता पर आधारित हैं.

अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस के साथ पांच अरब डॉलर में एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की पांच यूनिट खरीदने का करार किया था. भारत ने यह करार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाने की धमकी के बावजूद किया था.

80 करोड़ डॉलर मिसाइल सिस्टम की डील

भारत ने इस मिसाइल सिस्टम को खरीदने के लिए वर्ष 2019 में 80 करोड़ डॉलर की पहली किस्त का भुगतान किया था. एस-400 रूस की सबसे आधुनिक लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल डिफेंस सिस्टम है.

हाल में अमेरिका ने रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के खिलाफ तुर्की पर प्रतिबंध लगाए हैं. अधिकारियों ने बताया कि करीब 100 भारतीय सैनिक इस महीने एस-400 के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए रूस रवाना होंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)