होम दिल्ली की जिला अदालतों में फिर शुरू हुई फिजिकल सुनवाई

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 18, 2021 10:23 PM

दिल्ली की जिला अदालतों में फिर शुरू हुई फिजिकल सुनवाई

दिल्ली की जिला अदालतों में फिर शुरू हुई फिजिकल सुनवाई

दिल्ली की जिला अदालतों में फिर शुरू हुई फिजिकल सुनवाई

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए अदालतों में फिजिकल सुनवाई (Physical hearing) फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. दिल्ली की जिला अदालतों (District Courts) में सोमवार से वैकल्पिक आधार पर फिजिकल सुनवाई फिर शुरू कर दी गई है. जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले कई वकीलों ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि अदालतों में फिजिकल सुनवाई को फिर से शुरू करने से उन वकीलों को मदद मिलेगी, जो कोरोना महामारी के चलते आर्थिक समस्या का सामना कर रहे थे.

एडवोकेट भरत लाल शिवहरे ने कहा कि वैकल्पिक आधार पर फिजिकल सुनवाई को फिर से शुरू करने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे वकीलों को मदद मिलेगी. इस फैसले से उन वकीलों को मामले को फिजिकली यानी सामने से उठाने और अपनी आजीविका के लिए पैसे कमाने में मदद मिलेगी. वहीं, एक वकील सुरेश प्रसाद ने अदालतों में पूरी तरह से फिजिकल सुनवाई शुरू करने की मांग की है. हालांकि, कुछ वकीलों ने अभी भी इसे लेकर आपत्ति जताई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)