होम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना गया सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 18, 2021 10:22 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना गया सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना गया सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना गया सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन के चलते यह पद खाली हो गया था। केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालक्रष्ण आडवाणी सहित बैठक में शामिल सभी 6 सदस्यों ने सर्वसम्मति से मोदी को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना। गुजरात के गीर सोमनाथ प्राचीन नगर प्रभास पाटण में स्थित सोमनाथ मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार किसी प्रधानमंत्री ने कमान संभाली है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई करीब 26 साल तक इसके अध्यक्ष रहे। मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते 2010 में पहली बार सोमनाथ ट्रस्ट के सदस्य चुने गये थे। लालक्रष्ण आडवाणी ने वर्ष 1990 में इसी सोमनाथ मंदिर से अयोध्या तक की ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली थी। सोमवार को सोमनाथ ट्रस्ट की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालक्रष्ण आडवाणी, वरिष्ठ ट्रस्टी जे पी परमार, गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव पी के लहरी तथा अंबुजा सीमेंट समूह के हर्षवद्धन निवेटिया शामिल हुए। ट्रस्टी लहरी ने बताया कि ट्रस्टी मंडल की इस ऑनलाइन बैठक में सोमनाथ ट्रस्ट के सभी छह सदस्य शामिल हुए,सभी ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका अध्यक्ष चुना।

परमार इस ट्रस्ट में 45 वर्ष से सदस्य हैं तथा संस्क्रत के विद्ववान हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का अक्टूबर 2020 को निधन हो जाने से सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। केशुभाई पिछले 15 साल से ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। सोमनाथ ट्रस्ट में अभी ट्रस्टी के दो पद रिक्त हैं। ट्रस्ट की आगामी बैठक सितंबर 2021 में होगी जिसमें 2 नये ट्रस्टी चुने जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)