होम गोरखपुर: कोरोना से निजात को लेकर 27 घंटे चलने वाला श्रीविष्‍णु महायज्ञ शुरू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2020 08:55 PM

गोरखपुर: कोरोना से निजात को लेकर 27 घंटे चलने वाला श्रीविष्‍णु महायज्ञ शुरू

गोरखपुर: कोरोना से निजात को लेकर 27 घंटे चलने वाला श्रीविष्‍णु महायज्ञ शुरू

गोरखपुर: कोरोना से निजात को लेकर 27 घंटे चलने वाला श्रीविष्‍णु महायज्ञ शुरू

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना से देश और दुनिया को मुक्‍त कराने के लिए हर कोई दुआएं मांग रहा है. गोरखपुर में विश्‍व का सबसे लंबा तिरंगा समिति और हिन्‍दू चेतना मंच की ओर से महायज्ञ का आयोजन किया गया है. आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ ये यज्ञ अनवरत 27 घंटे चलेगा. 30 दिसंबर 1943 को आज ही के दिन नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को सर्वप्रथम आजाद कराया था.

पहले आजादी दिवस को याद करिये

 

विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति हिंदू चेतना मंच के तत्वावधान में महायज्ञ आरंभ हुआ. कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ ताल थाना के सामने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति द्वार परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण के साथ किया गया. उसके बाद विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में महायज्ञ आरंभ हुआ. देश की प्रथम आजादी दिवस के अवसर पर समाज में फैले निराशा हताशा को दूर करने हेतु श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया.

 

विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के संयोजक रघुवंश हिंदू ने इस महायज्ञ का आयोजन किया है. उन्‍होंने बताया कि सबसे पहले हम आज के दिन को याद करें. क्‍योंकि 30 दिसंबर 1943 को आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान निकोबार दीप समूह को सर्वप्रथम आजाद कराया था. देश की प्रथम आजादी दिवस आज ही है. आज हम अपना आजादी दिवस मना रहे हैं. कोरोना महामारी के दौर में बहुत से लोग हताशा निराशा के दौर से गुजर रहे हैं. उसी हताशा-निराशा को दूर करने के लिए श्री भगवान विष्णु जो इस सृष्टि के पालक हैं, उनके महायज्ञ का आयोजन किया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)