होम अयोध्या: रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2020 08:53 PM

अयोध्या: रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा

अयोध्या: रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा

अयोध्या: रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा

अयोध्या: रामलला के खाते से गबन किए गए 6 लाख रुपये के मामले में अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अयोध्या पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए महाराष्ट्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मास्टरमाइंड अभी फरार है. धोखाधड़ी करने वाला मास्टरमाइंड वाराणसी का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में वह मुंबई में रह रहा था. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से 9 सितंबर 2020 को 6 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे जिसका मुकदमा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या कोतवाली में दर्ज कराया था.

खाते को सीज किया गया

 

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अयोध्या के डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि जिस खाते में रामलला का पैसा ट्रांसफर हुआ था, उस खाते को सीज करवा दिया गया है. मामले का मास्टर माइंड जो फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. दीपक कुमार ने बताया कि चारों की गिरफ्तारी अयोध्या के ही राम की पैड़ी पर की गई. चारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)