होम भूकंप के जोरादर झटके से दहली क्रोएशिया की धरती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2020 08:56 PM

भूकंप के जोरादर झटके से दहली क्रोएशिया की धरती

भूकंप के जोरादर झटके से दहली क्रोएशिया की धरती

भूकंप के जोरादर झटके से दहली क्रोएशिया की धरती

जगरेब : क्रोएशिया (Croatia) में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कुछ लोग घायल हो गए और कई मकानों को नुकसान हुआ है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता ( 6.3 Magnitude) का भूकंप आया।

शुरुआती खबरों में कहा गया है कि भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। क्षेत्रीय 'एन1 टीवी' ने बताया कि भूकंप में सबसे ज्यादा प्रभावित पेट्रिंजा शहर में एक इमारत, कार पर गिर गयी। दमकलकर्मी कार में फंसे एक व्यक्ति को निकालने के लिए मलबे को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। पड़ोसी देशों सर्बिया और बोस्निया में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि पड़ोसी देशों स्लोवानिया, सर्बिया, बोस्निया में भी धरती कांपी। भूकंप के चलते स्‍लोवेनिया को अपना न्‍यूक्लियर प्‍लांट बंद करना पड़ा है। स्लोवेनिया ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। प्रवक्ता इडा नोवाक जेरेले ने मीडिया को बताया कि मैं प्रिवेंटिव शटडॉउन की पुष्टि कर सकता हूं। हालांकि उन्होंने इस बारे में फिलहाल अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)