होम तेजस्वी का पूरा हो जाएगा सपना?, भाजपा-जदयू में दूरियां बढ़ने के मिल रहे संकेत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2020 08:47 PM

तेजस्वी का पूरा हो जाएगा सपना?, भाजपा-जदयू में दूरियां बढ़ने के मिल रहे संकेत

तेजस्वी का पूरा हो जाएगा सपना?, भाजपा-जदयू में दूरियां बढ़ने के मिल रहे संकेत

तेजस्वी का पूरा हो जाएगा सपना?, भाजपा-जदयू में दूरियां बढ़ने के मिल रहे संकेत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आखिरी चरण के प्रचार के दिन पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, "आज चुनाव का आखिरी दिन है। और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला.।" जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की बहस छिड़ गई थी कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के सीएम नीतीश ने सन्यास की घोषणा कर दी है। लेकिन, 10 नवंबर को चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में आने के बाद सीएम नीतीश ने अपने बयान को लेकर कहा कि उनके कहने का ये मतलब नहीं था।

बीजेपी-जेडीयू में दूरियां बढ़ने के संकेत

सियासी चश्मे से उनके उस बयान का कुछ मतलब हो या न हो। लेकिन, अब बीजेपी और जेडीयू में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है क्योंकि बीते सप्ताह अरूणाचल प्रदेश जेडीयू इकाई के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। जिसको लेकर पार्टी की तरफ से गहरी प्रतिक्रिया दी गई। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने इशारों हीं इशारों में बीजेपी को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा, "हम जिनके साथ रहते हैं, पूरी इमानदारी से रहते हैं। साजिश नहीं रचते और किसी को धोखा नहीं देते हैं। हम सहयोगी के प्रति ईमानदार रहते हैं लेकिन कोई हमारे संस्कारों को कमजोरी न समझे।" उन्होंने यहां तक कहा कि वो ये कोशिश करेंगे कि भविष्य में इस तरह का अवसर नहीं आए। हालांकि, जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार एनडीए का बचाव करते हुए कहा कि गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है और हम पांच साल सरकार चलाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)