होम महबूबा ने केंद्र पर संविधान का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2020 09:05 PM

महबूबा ने केंद्र पर संविधान का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया

महबूबा ने केंद्र पर संविधान का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया

महबूबा ने केंद्र पर संविधान का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि गुपकर गठबंधन 'देश के संविधान के दायरे में रहकर' जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए सघर्ष कर रहा है। उन्होंने तीन नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना भी की, जिसके खिलाफ किसान आंदोलनरत हैं। श्रीनगर में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान महबूबा ने कहा, ' सरकार कृषि कानून लाई और किसान इसके विरोध में कड़ाके की ठंड में भी सड़कों पर उतरे हुए हैं। अगर कानून किसानों को स्वीकार नहीं हैं तो क्या ये उनके फायदे के लिए हो सकते हैं? अगर आप ऐसे कानून लाते हैं जोकि लेागों को ही स्वीकार नहीं हैं तो आप देश के संविधान का अपमान कर रहे हैं।'

उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करके सरकार ने संविधान का अपमान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, ' नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वायत्तता की बात करती है और यह संविधन के दायरे में है। हम (पीडीपी) स्वशासन, खुली सीमाओं और मेल-जोल की बात करते हैं .... आप बंदूक के बल पर कब तक शांति बनाए रख सकते हैं?'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)