होम दिल्ली में कई जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी
दिल्ली में कई जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी
आयकर विभाग ने राजधानी दिल्ली में हवाला ऑपरेटरों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान ₹14 करोड़ नगद और 2 करोड रुपए के जेवरात बरामद हुए. साथ ही 300 करोड़ रुपए के हवाला लेनदेन की बाबत पता चला है.
आयकर विभाग के एक आला अधिकारी के मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि दिल्ली में अनेक व्यापारियों के धन का बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन किया जा रहा है. यह पता चला कि इस अवैध धन के हस्तांतरण के लिए बड़े पैमाने पर फर्जी शेल कंपनियां बनाई जा रही है. कई कंपनियां इस अवैध धंधे के लिए खोली गई और फिर कुछ ही महीनों के अंदर बंद भी हो गई. जानकारी के आधार पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज दिल्ली के विभिन्न जगहों पर कुछ हवाला व्यवसायियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की.
छापेमारी के दौरान ऐसे दस्तावेज बरामद हुए है जिनसे पता चलता है कि बड़े पैमाने पर काले धन का आदान प्रदान किया गया. साथ ही इस धन को विभिन्न तरीकों से सफेद करने की भी कोशिश की गई. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को अनेक कंपनियों की बाबत पता चला है जो इस धंधे में शामिल थी. साथ ही अनेक लोगों के नाम भी मिले हैं जिन लोगों को हवाला के जरिए धन भेजा गया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।