होम राधामोहन सिंह बोले- पीएम मोदी के लिए देवता हैं किसान
राधामोहन सिंह बोले- पीएम मोदी के लिए देवता हैं किसान
त्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) यूपी के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने मंगलवार को लखनऊ में बैठक ली. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बैठक में मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया. उन्होंने कहा कि इसकी चिंता पंचायत चुनाव में लगी कोर टीम को करनी है. उन्होंने कहा कि समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को साकार रूप दिया जा सकता है. ग्राम स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत का मोदी जी का सपना साकार होगा.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, मंत्री संजय राय, सुभाष यदुवंश, शंकरलाल लोधी, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद और विधायक विपिन वर्मा डेविड मौजूद थे. बीजेपी के लिए पंचायत चुनाव इसलिए है महत्वपूर्ण...
दिल्ली वापस जाने से पहले राधामोहन सिंह ने न्यूज18 से खास बातचीत की और कहा कि किसान प्रधानमंत्री के लिए भगवान हैं और उनका विकास ही गांव का विकास है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए पंचायत चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि योग्य और कुशल नेतृत्व गांवों को मिल सके. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद ग्राम पंचायत हों या शहरी निकाय हो बजट बढ़ाया गया ताकि बेहतर सुविधा लोगों को उपलब्ध कराया जा सके और गांवों का विकास हो. बजट का बेहतर उपयोग हो इसके लिए योग्य लोगों का जीतना जरुरी है. उन्होंने कहा किसानों के लिए जो काम मोदी जी ने किया है वो किसी ने नहीं किया. स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने का हिम्मत पीएम मोदी ने किया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।