होम महिला कोटा में भी कोटे की मांग; अखिलेश और माया का एक सुर, लालू और नीतीश भी साथ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2023 09:26 PM

महिला कोटा में भी कोटे की मांग; अखिलेश और माया का एक सुर, लालू और नीतीश भी साथ

महिला कोटा में भी कोटे की मांग; अखिलेश और माया का एक सुर, लालू और नीतीश भी साथ

महिला कोटा में भी कोटे की मांग; अखिलेश और माया का एक सुर, लालू और नीतीश भी साथ

महिला आरक्षण बिल को केंद्र सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन' के नाम से लोकसभा में पेश कर दिया है। इस बिल में महिलाओं को लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

यही नहीं एससी और एसटी कोटे से ही उस समाज की महिलाओं को भी 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है। लेकिन संग्राम ओबीसी वर्ग को लेकर छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, जेडीयू के नीतीश कुमार और आरजेडी के लालू यादव ने यह मांग उठा दी है। मायावती ने भी अखिलेश जैसी बात करते हुए सबसे पहले कहा कि इस बिल में पिछड़ा, अल्पसंख्यक के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

यही नहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण तो 50 फीसदी का होना चाहिए। बता दें कि यूपीए सरकार के दौर में भी आरजेडी, जेडीयू और सपा ने महिला आरक्षण बिल का ओबीसी के मुद्दे पर ही विरोध किया था और बिल को लोकसभा में पेश नहीं किया जा सका था। अब एक बार फिर से इन 4 दलों ने विरोध के स्वर उठाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बिल में स्पष्ट होना चाहिए कि अल्पसंख्यक, पिछड़ा और दलित समुदाय की महिलाओं के लिए क्या प्रावधान हैं। आखिर लैंगिक न्याय के साथ ही सामाजिक न्याय का प्रश्न भी हल होना चाहिए। हालांकि पार्टी बिल को लेकर सावधानी भी बरत रही है और विरोध करने जैसी बात से बच रही है।

सपा के पूर्व सांसद और अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने कहा, 'यह धारणा गलत है कि सपा विरोध कर रही है। हमने हमेशा सैद्धांतिक तौर पर इसका समर्थन किया है, लेकिन जिस स्वरूप में आया है, उसके पक्ष में नहीं हैं। यहां तक कि यूपी में भी हमने महिलाओं को अवसर दिए हैं। हालांकि हम ऐसा बिल चाहते हैं, जिसमें अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ा समेत सभी वर्गों की महिलाओं को मौका मिलने की बात हो।' उन्होंने कहा कि हमने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया था और आज भी नहीं करते। बस मौजूदा ड्राफ्ट के पक्ष में नहीं हैं।

जेडीयू ने भी ऐसी ही लाइन ली है और कहा कि यह चुनावी जुमला है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, 'हम तो देशव्यापी जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। यदि आबादी के अनुपात में आरक्षण नहीं मिलता है तो क्या फायदा होगा। आरक्षण पिछड़े समुदायों को बढ़ाने के लिए होता है। जैसे ओबीसी और ईबीसी की अच्छी आबादी है। हम चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो और उसके हिसाब से आरक्षण का नियम तैयार किया जाए। आखिर इस वक्त महिला आरक्षण बिल क्यों आया है। यह चुनावी जुमला ही तो है।'

लालू की आरजेडी बोली- हम तो पुरानी बात पर ही कायम हैं

वहीं आरजेडी के मनोज झा ने कहा कि हमने तो पहले भी महिला आरक्षण पर चिंता जाहिर की थी। यदि बिल महिलाओं को लोकतंत्र में मजबूत करता है तो अच्छी बात है, लेकिन इसमें सामाजिक न्याय की भी बात हो। इस बिल में स्पष्टता का अभाव है। हमारा यूपीए के दौर में भी यह था कि सभी वर्गों की महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की जाए। आज भी हम अपनी ही बात पर कायम हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)