होम स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2023 07:06 PM

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 2 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की मेधावी छात्राओं अर्शिका मिश्रा, वर्णिका श्रीवास्तव एवं जोया आरा ने स्पेलिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षिक संस्था इंडिया स्पेलिंग बी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने अपने अंग्रेजी ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों को उनके अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर आंका गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)