होम शाहजहांपुर की नगर विधानसभा के लोधीपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के साथ सांसद अरुण सागर ने सड़कों-नाली निर्माण का किया लोकार्पण
सांसद अरुण सागर और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ने मोहल्ले वासियों के साथ किया स्वागत
शाहजहांपुर | वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सांसद अरुण सागर ने मंत्री सुरेश खन्ना के साथ वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला लोधीपुर में रोड और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान पार्षद रूपेश कुमार वर्मा समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर तरफ विकास किया जा रहा है।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश में हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। रोड से लेकर अस्पताल और स्कूल से लेकर हाइवे बनाए जा रहे हैं। शाहजहांपुर में भी शहर से लेकर गांवो तक सड़को का जाल बिछाया जा चुका है। कहीं के कुछ अगर रोड रहे भी गए हैं तो उनको भी बहुत जल्द बनाकर तैयार करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में सीवर लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं को धारतल पर उतारा गया। इससे पहले की सरकारों में सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। मंत्रियों और नेताओं के करीबियों तक ही योजनाओं का लाभ सीमित था। भाजपा सरकार आते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और योजनाओं का लाभ गरीबो तक पहुंचने लगा। भ्रष्टाचारियो को सालखो के पीछे भेजा गया। सांसद ने कहा कि जिले में चल रहे अन्य कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।