होम धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- कृष्ण के पैर की धूल के बराबर तुम्हारी औकात नहीं
कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस तरह की टिप्पणी को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए कहा, "कृष्ण के पैर की धूल के बराबर तुम्हारी औकात नहीं है और तुम भगवान कृष्ण के बारे में बोल रहे हो." इमरान मसूद ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग अपने भगवान को लेकर किए गए मजाक को भी सहन कर लेते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी उनके आराध्य के बारे में कुछ भी कहे।
इमरान मसूद ने कहा कि हमारे सनातनी बड़े सीधे हैं और अपने भगवान को लेकर मजाक को भी बर्दाश्त कर लेते हैं। उनका हृदय बहुत विशाल है। उन्होंने कहा कि उनके धर्म में कोई भी व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकता। कांग्रेस सांसद ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा ऐतराज जताया।
कांग्रेस सांसद ने भगवान राम का जिक्र करते हुए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने शबरी के बेर खाकर जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करने का संदेश दिया था। ऐसे में उनके बारे में कोई टिप्पणी कैसे कर सकता है। इमरान मसूद ने भगवान राम को इमाम-ए-हिंद भी बताया और कहा कि उन्हें यूं ही यह उपाधि नहीं दी गई।
इस दौरान उन्होंने कहा, "सनातनी बड़े सीधे हैं, ये मजाक बर्दाश्त कर लेते हैं... भगवान् कृष्ण के पैर के धूल के बराबर औकात नहीं है तुम्हारी और तुम भगवान कृष्ण के बारे में बोले रहे हो... भगवान राम को मरयादा पुरषोत्तम कहा गया, इमामम ए हिंद कहा गया, उन्होएँ शबरी के बेर खाकर जाट पाट का भेद मिटा दिया था."
इमरान मसूद ने मौलाना जरजिस के बयान पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "जो आदमी इस तरह का बयान दे रहा, वो कुछ भी हो सकता है इस्लाम का जानकार नहीं हो सकता." उन्होंने ऐसे बयान देने वाले लोगों को दिहाड़ी वाला भी बताया।
इससे पहले इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जारी खींचतान पर भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा कि गठबंधन एकतरफा नहीं हो सकता। वहीं, सहारनपुर से आशु मलिक की उम्मीदवारी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आशु मलिक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं, गठबंधन के प्रत्याशी नहीं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।