होम युवकों ने नेपाली युवती को नोएडा से बुलाया, मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीटा और फाड़े कपड़े
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों द्वारा नोएडा से बुलाई गई नेपाली युवती को मोहल्ले वालों ने चोर समझ लिया और बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा। भीड़ ने युवती के कपड़े तक फाड़ दिए।
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों द्वारा नोएडा से बुलाई गई नेपाली युवती को मोहल्ले वालों ने चोर समझ लिया और बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा। भीड़ ने युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दो युवक शुक्रवार रात नोएडा से नेपाली मूल की एक युवती को बरेली बुलाकर अपने घर ले आए थे। देर रात करीब ढाई बजे वह युवती छत पर मोबाइल पर बात कर रही थी। मोहल्ले में पहले से ही ड्रोन को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। छत पर अनजान महिला को देखकर मोहल्ले वालों ने शोर मचाया और युवती को चोर समझ लिया। घबराकर युवती छत से नीचे कूद गई।
नीचे गिरने के बावजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांध दिया। फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान युवती बार-बार खुद को निर्दोष बताती रही और मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। भीड़ ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए।
घटना की जानकारी मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मुक्त कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम के अनुसार, युवती नेपाल की रहने वाली है और फिलहाल बरेली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने तहरीर देने से मना कर दिया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि युवती को भीड़ द्वारा पीटा जा रहा है और वह खुद को निर्दोष बता रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।