होम PM Modi’s Varanasi Pitch: ‘जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता’ – अखिलेश यादव पर सीधा वार, सपा वालों को साइकिल लेकर भागने की चेतावनी

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 2, 2025 02:40 PM

PM Modi’s Varanasi Pitch: ‘जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता’ – अखिलेश यादव पर सीधा वार, सपा वालों को साइकिल लेकर भागने की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में शनिवार को 2183 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। इस मौके पर पीएम ने अपने ‘विकास के मंत्र’ को दोहराते हुए कहा, “जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता।”

PM Modi’s Varanasi Pitch: ‘जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता’ – अखिलेश यादव पर सीधा वार, सपा वालों को साइकिल लेकर भागने की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में शनिवार को 2183 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। इस मौके पर पीएम ने अपने ‘विकास के मंत्र’ को दोहराते हुए कहा, “जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता।” उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब हमारा लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है, तब “सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे।”

किसानों के लिए बड़ी सौगात: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान देशभर के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 20,500 करोड़ रुपये डीबीटी के ज़रिए उनके खातों में ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और अब ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के तहत 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पिछड़े जिलों के किसान लाभान्वित होंगे।

‘भाजपा जो कहती है, वह करती है’ – पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

मोदी ने सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2019 में जब किसान सम्मान निधि शुरू की गई थी, तब विपक्ष ने अफवाह फैलाई थी कि चुनाव के बाद योजना बंद हो जाएगी। “क्या अब तक एक भी किस्त बंद हुई? नहीं। सरकार की नीयत साफ है और नीतियां मजबूत हैं,” पीएम ने कहा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक पौने 4 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं।

बैंकों को किया सलाम, बोले- अब गांव-गांव केवाईसी करने पहुंच रहे कर्मचारी

पीएम मोदी ने जनधन योजना की 10वीं वर्षगांठ पर कहा कि बैंकों ने अब तक 55 करोड़ नए खाते खोले हैं। उन्होंने सराहना की कि बैंक अब हर ग्राम पंचायत में जाकर केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। “आज पैसे बिना कट और कमीशन के सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहे हैं,” उन्होंने कहा।

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा: ‘भारत पर वार करने वाला पाताल में भी नहीं बचेगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का ज़िक्र करते हुए कहा, “भारत अब भोलेनाथ को पूजता भी है और जरूरत पड़ी तो काल भैरव भी बन जाता है। जो भारत पर वार करेगा, वह पाताल में भी नहीं बचेगा।” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऑपरेशन की सफलता से विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)