होम वक्फ दिवस पर Vande Mataram को लेकर विवाद, मौलवियों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; MMU ने उठाए सवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2026 05:38 PM

वक्फ दिवस पर Vande Mataram को लेकर विवाद, मौलवियों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; MMU ने उठाए सवाल

जम्मू-कश्मीर में वक्फ दिवस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. श्रीनगर में आयोजित समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में वंदे मातरम् बजाया गया था.

वक्फ दिवस पर Vande Mataram को लेकर विवाद, मौलवियों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; MMU ने उठाए सवाल

जम्मू-कश्मीर में वक्फ दिवस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' बजाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. श्रीनगर में आयोजित समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में वंदे मातरम् बजाया गया था. इसके बाद कुछ धार्मिक नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई और इसे 'थोपा गया' कदम बताया. विवाद तब और बढ़ गया, जब जम्मू के कई इमामों और मौलवियों ने वीडियो जारी कर गीत बजने पर खड़े होने के लिए अल्लाह से माफी मांगी और 'कलमा' का पाठ किया.

किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुआ था वक्फ दिवस का कार्यक्रम

श्रीनगर स्थित SKUAST-कश्मीर में आयोजित वक्फ दिवस समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी के साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, इस्लामी विद्वान और उपदेशक भी मौजूद थे.

समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं हुईं. इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए कई धार्मिक विद्वानों और उपदेशकों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

MMU ने वक्फ बोर्ड की भूमिका पर उठाए सवाल

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) का हवाला देते हुए 'मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा' (MMU) ने कहा कि किसी आधिकारिक कार्यक्रम में वंदे मातरम् बजाना कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं है. संगठन ने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह मुस्लिम वक्फ संपत्तियों की धार्मिक पवित्रता बनाए रखने में विफल रहा है.

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख इस्लामी संगठनों के समूह MMU के प्रमुख और कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने भी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत शामिल किए जाने की निंदा की. उन्होंने इसे 'अस्वीकार्य' बताते हुए कहा कि इससे मुसलमानों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.

MMU का कहना है कि मातृभूमि को ईश्वरीय दर्जा देना इस्लाम के मूल सिद्धांत 'तौहीद' यानी अल्लाह की एकता और पूर्ण एकेश्वरवाद के खिलाफ है.

मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी ने जताया खेद

मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी ने वंदे मातरम् बजने के दौरान खड़े होने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अब ऐसा करना अनिवार्य है, क्योंकि यह कानून बन गया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय गीत का गायन जरूरी नहीं था, क्योंकि यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था.

इस बीच, श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में शामिल हुए जम्मू के कई इस्लामी मौलवियों और इमामों ने वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में वंदे मातरम् बजने पर उनके खड़े होने से गलती हुई और इस पर उन्हें खेद है.

एक मौलाना ने माफीनामा जारी करते हुए कहा, 'जैसे ही यह गीत बजा, हमें अपनी गलती का एहसास हो गया. बाहर आने के बाद, हमने न केवल अल्लाह के अलावा किसी और के सम्मान में खड़े होने के गंभीर पाप के लिए अल्लाह से माफी मांगी, बल्कि अल्लाह और उसकी एकता में अपने विश्वास को फिर से दोहराने के लिए 'कलमा शहादत' का पाठ भी किया.'

मौलवियों ने बताया, उन्हें वंदे मातरम् बजने की जानकारी नहीं थी

अपने माफीनामे में मौलवियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी कि वक्फ दिवस के आधिकारिक कार्यक्रम में वंदे मातरम् भी बजाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिष्टाचार या भ्रम की वजह से वे गीत बजने पर खड़े हो गए थे, लेकिन उन्होंने इसे गाया नहीं था.

मौलवियों ने यह भी कहा कि इस गीत में शामिल होना या इसका समर्थन करना उनके इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है. इसी वजह से उन्होंने सार्वजनिक रूप से खेद जताते हुए माफी मांगी.

MMU लेगा कानूनी राय, अधिकारियों को सौंपेगा ज्ञापन

MMU ने बुधवार को घोषणा की कि वह इस पूरे मामले पर कानूनी राय ले रहा है. संगठन की ओर से संबंधित अधिकारियों के सामने औपचारिक प्रतिवेदन यानी Representation भी पेश किया जाएगा.

MMU का आरोप है कि जम्मू-कश्मीर के सरकारी कार्यक्रमों और शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम् को जबरदस्ती लागू किया जा रहा है. इस मुद्दे पर अलग-अलग समूहों की ओर से समर्थन और विरोध में अभियान चलाए जाने के कारण विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)