होम नवनिर्मित सेटेलाइट बस अड्डे का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की बनी सहमति

समाचारदेशअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2025 07:52 PM

नवनिर्मित सेटेलाइट बस अड्डे का नाम "लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर" के नाम पर रखने की बनी सहमति

सेटेलाइट बस अडडे का नाम "लोकमाता देवी अहिल्यिाबाई होल्कर " के नाम पर रखे जाने से लोगों को उनके बारे में जानने एवं समझाने का अवसर प्राप्त होगा

नवनिर्मित सेटेलाइट बस अड्डे का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की बनी सहमति

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नवनिर्मित सेटेलाइट बस अड्‌डे का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखे जाने के संबंध जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। 

‎उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस अड्‌डों का नामकरण आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत क्रांतिकारियों के नाम पर रक्खे जाने हेतु गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद में एन०एच०-30 पर अहमदपुर-नियाजपुर के पास नवनिर्मित सेटेलाइट बस अड्‌डे का नाम "लोकमाता देवी अहिल्यिाबाई होल्कर के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से प्रस्तुत किया गया। 

‎बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति जताई गई कि नवनिर्मित सेटेलाइट बस अडडे का नाम "लोकमाता देवी अहिल्यिाबाई होल्कर " के नाम पर रखे जाने से लोगों को उनके बारे में जानने एवं समझाने का अवसर प्राप्त होगा तथा उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में किये गये योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर  के द्वारा एक कुशल शासक व प्रशासक के रूप में राष्ट्र निर्माण में किये गये महत्वपूर्ण योगदान को दृष्टिगत रखते हुये उनकी स्मृति में नवनिर्मित सेटेलाइट बस अड्डे का नाम "लोकमाता देवी अहिल्यिाबाई होल्कर  के नाम पर रखे जाने की सहर्ष सहमति प्रदान की गयी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)