होम सांसद अरुण सागर ने किया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का उद्घाटन, योजना के लाभार्थियों को फॉर्म वितरित करने के साथ पात्र लाभार्थियों को सम्मानित भी किया
सांसद ने सेल्फी पॉइंट पर लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना बताया।
शाहजहाँपुर। (Akash Saxena) किसी भी परिवार में पहली बार गर्भवती हुई महिला को अच्छा स्वास्थ्य एवं सही खान -पान देने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलायी जा रही है जिसके अंतर्गत किश्तों में 5000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा जनवरी-2017 में की गयी थी इसके अंतर्गत प्रथम बार गर्भवती हुई महिला को तीन किश्तों में क्रमशः प्रथम किश्त 1000 रुपए, द्वितीय किश्त 2000 रुपए एवं तृतीय किश्त 2000 रुपए दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान सीधे गर्भवती के बैंक खाते में ही किये जाते हैं। योजना को गति प्रदान करने के लिए देश में 1 से 7 सितम्बर 2022 तक मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत सप्ताह में हर दिन अलग -अलग गतिविधियाँ आयोजित की जाती है। सप्ताह की थीम ‘मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति ‘ निर्धारित की गयी है ,उसी सन्दर्भ में दिनांक-03-09-2022 को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का उद्घाटन माननीय सांसद अरुण सागर द्वारा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी पर किया गया। माननीय सांसद महोदय के द्वारा योजना के लाभार्थियों को फॉर्म वितरित किये गए और पात्र लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ किया गया। माननीय सांसद महोदय ने सेल्फी पॉइंट पर लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना बताया। इससे सभी प्रथम बार गर्भवती हुई महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य और खान पान के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाती है सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिले इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तन मन से कार्य करने को कहा, इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० पी०के० वर्मा द्वारा बताया गया कि योजना से सम्बंधित सहायता राशि का भुगतान सीधे राज्य स्तर से गर्भवती के बैंक खाते में ही किया जाता है पंजीकरण करने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये, प्रसव पूर्व कम से कम एक जाँच पूरी होने पर दूसरी किश्त के रूप में गर्भावस्था के छह माह बाद 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने एवं प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किश्त के रूप में 2000 रूपए गर्भवती को खाते में डी० बी० टी० के माध्यम से दिए जाते हैं।
जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की हेल्पलाइन न० 104 पर लाभार्थी संपर्क कर सकते हैं इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०पुष्पेन्द्र कुमार,जिला स्वास्थ्य सिक्षा एवं सूचना अधिकारी कृष्ण मोहन कनौजिया, डा० आसमा हिकमत, जीतेन्द्र कुमार , डीसीपीएम् पुष्पराज गौतम, डा० योगेन्द्र ,भुवनेश दीक्षित,अभिषेक दीक्षित,पुनीश कुमार,अजीत कुमार,अभिषेक श्रीवास्तव,रोहित कठेरिया ,नवीन कुमार,अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।