होम एससीआर में शामिल होंगे लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव समेत छह जिले, एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा वर्कप्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 4, 2022 12:01 AM

एससीआर में शामिल होंगे लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव समेत छह जिले, एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा वर्कप्लान

एससीआर में शामिल होंगे लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव समेत छह जिले, एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा वर्कप्लान

एससीआर में शामिल होंगे लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव समेत छह जिले, एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा वर्कप्लान

यूपी को एनसीआर की तरह विकसित करने को लेकर योगी सरकार ने नई कार्य योजना तैयार की है। योगी सरकार एनसीआर की तर्ज पर यूपी में अब एससीआर बनाने जा रही है, जिसमें प्रदेश के छह जिलों को शामिल किया जाएगा। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतुलित, समावेशी और स्थायी शहरी नियोजन के जिन उद्देश्यों के साथ 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' की परिकल्पना की है, वह आम आदमी को ईज ऑफ लिविंग के सभी मानकों पर विश्वस्तरीय अहसास कराने वाला होगा।देश में पहली बार किसी राज्य में गठित होने जा रही इस विशिष्ट राजधानी क्षेत्र का लक्ष्‍य राजधानी लखनऊ पर बढ़ती जनसंख्या से इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव, अनियोजित विकास, क्षेत्र विशेष का ही विकास जैसी चुनौतियों का समाधान पाना है। सीएम की मंशा है कि यह विशिष्ट क्षेत्र स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के वैश्विक मानकों के अनुरूप जीवंतता सूचकांक (लिवेलीहुड इंडेक्स) में अपनी खास जगह बनाने वाला हो। सीएम के निर्देश के बाद अब आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)