होम काले कपड़े पहनकर आए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सीएम योगी के कार्यक्रम में नहीं मिली एंट्री

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2022 11:56 PM

काले कपड़े पहनकर आए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सीएम योगी के कार्यक्रम में नहीं मिली एंट्री

काले कपड़े पहनकर आए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सीएम योगी के कार्यक्रम में नहीं मिली एंट्री

काले कपड़े पहनकर आए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सीएम योगी के कार्यक्रम में नहीं मिली एंट्री

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले घर की चाभी भी दी। इस दौरान उन लाभार्थियों को वापस लौटा दिया गया जो काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुरादाबाद में निर्माण परियोजना का निरीक्षण करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम आवास के तहत मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 518 ऐसे लाभार्थी जिनके पास कभी अपना आवास नहीं था उन्हें आवास उपलब्ध कराया गया है।

मुरादाबाद में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 तक इस जनपद में पीतल के उत्पाद का निर्यात कम हो पाता था और आज मुझे बताते हुए खुशी हो रही कि कोरोना होने के बावजूद मुरादाबाद का निर्यात आज 10,000 करोड़ रुपए पार करने जा रहा है। 

यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज मेरे नहीं भूपेंद्र सिंह चौधरी जी के स्वागत का दिन है। इस दौरान उन्होंने भूपेंद्र चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश अध्यक्ष आपके इलाके से हैं। उनके अनुभवों का आप सबको फायदा मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि मैं भूपेंद्र सिंह जी को राजनीति के शुरुआती दौर से जानता हूं, उनमें संगठन चलाने की अपार क्षमताएं हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए बीजेपी को प्रदेश में अधिक से अधिक सफलता मिलेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)