होम ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को पीछे छोड़ा, जानिए कितने हो गए फॉलोअर्स

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2022 11:52 PM

ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को पीछे छोड़ा, जानिए कितने हो गए फॉलोअर्स

ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को पीछे छोड़ा, जानिए कितने हो गए फॉलोअर्स

ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को पीछे छोड़ा, जानिए कितने हो गए फॉलोअर्स

सिर्फ चुनाव में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर पॉपुलेरिटी के मामले में भी बीजेपी नेता कांग्रेस को पीछे छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में पछाड़ दिया है। ट्विटर पर राहुल गांधी के 21.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ के 21.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। बीते वक्त के साथ राजनीति में सोशल मीडिया की भूमिका तेजी से बदली है और राजनीति भी इससे अछूती नहीं है।

कौन नेता कितना लोकप्रिय है इसे जानने का एक पैमाना ये भी है कि वो सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहता है या सोशल मीडिया पर उसे कितने लोग फॉलो करते हैं। यही नहीं चुनाव में टिकट देने के दौरान भी ये देखा जाता है कि उस नेता की सोशल मीडिया पर कितनी सक्रियता है या कितने स्थानीय लोग उससे सोशल मीडिया पर जुड़े हुए हैं।

राहुल गांधी और सीएम योगी आदित्यनाथ की बात करें तो दोनों नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। राहुल गांधी समय समय पर ट्वीट के जरिए बीजेपी सरकार पर हमला बोलते रहते हैं वहीं सीएम योगी भी ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। सिर्फ ट्विटर ही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ गूगल ट्रेंड में भी राहुल गांधी को पीछे छोड़ते हैं। गूगल ट्रेंड के आंकड़े बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ सर्च में भी राहुल गांधी पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक के वेब सर्च के आंकड़ों पर नजर डालें तो सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़ी खबरों को राहुल गांधी या उनसे जुड़ी खबरों के मुकाबले ज्यादा सर्च किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)