होम लखीमपुर खीरी में किसान नेता राकेश टिकैत पर दर्ज हुआ मुकदमा, 12 दिन तक केस छिपाए रही पुलिस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2022 11:47 PM

लखीमपुर खीरी में किसान नेता राकेश टिकैत पर दर्ज हुआ मुकदमा, 12 दिन तक केस छिपाए रही पुलिस

लखीमपुर खीरी में किसान नेता राकेश टिकैत पर दर्ज हुआ मुकदमा, 12 दिन तक केस छिपाए रही पुलिस

लखीमपुर खीरी में किसान नेता राकेश टिकैत पर दर्ज हुआ मुकदमा, 12 दिन तक केस छिपाए रही पुलिस

यूपी के लखीमपुरखीरी में किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया है। पुलिस ने यह मुकदमा स्थानीय भाजपा नेता की तहरीर पर टिकैत के वायरल हुए बयान को लेकर दर्ज किया है। पुलिस 12 दिनों तक मुकदमा दर्ज किए छिपाती रही, लेकिन शनिवार को सोशल मीडिया पर मामला वायरल हो गया। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है। 

अभी हाल ही में किसान संयुक्त मोर्चा ने लखीमपुर में तीन दिनों तक मंडी का धरना प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत कर रहे थे। इस दौरान टिकैत का एक वीडियो वायरल हुआ। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान दिए गए टिकैत के बयान पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। लखीमपुर समेत गोला, धौरहरा आदि में भी प्रदर्शन हुआ था।

लखीमपुर में स्थानीय भाजपा नेता दीपक पुरी की अगुवाई में राकेश टिकैत के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दीपक पुरी ने टिकैत पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने, चैनल पर बयान देकर द्वेष फैलाने व लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन छिपाती रही। इससे किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार को अचानक भाजपा नेताओं ने यह सूचना वायरल कर दी। इसके बाद प्रकरण सामने आ गया। पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया था। अब जांच चल रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)