होम संगम नगरी में हिंदी फीचर फिल्म माझी का शूट मंगलवार को भव्य मुहूर्त के साथ संपन्न
एल्फेडपार्क में दिन भर हुए शूट में जुटी भीड़ ने सीन ,शॉट ,कट का देखा नज़ारा
प्रयागराज | (सुधीर सिन्हा)भारतीय सिनेमा को एक नई ऊँचाई देने वाली बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘ माझी’ का शूट मंगलवार को भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक माहौल बना, जिसने इस फिल्म की आत्मा को पहले ही दर्शकों से जोड़ दियाऔर अल्फेडपार्क में दिन भर चले शूट में सीन, शॉट और कट ओके होने का भीड़ ने भी लुत्फ उठाया।फिल्म का निर्देशन सुधीर राज कर रहे हैं।.जिन्होंने पहले भी कई संवेदनशील विषयों पर बेहतरीन फिल्में दी हैं।माझी दिल के राइटर शाहिद हसन डैक्सिन हैं जिनकी कलम से उकेरी गई फिल्म की कहानी न सिर्फ एक गहरे भावनात्मक सफर की झलक प्रस्तुत करती है बल्कि ये फिल्म समाज और मानवीय संवेदनाओं के बीच की जटिलता को भी बखूबी उजागर करती है।फिल्म में राममणि पाण्डेय,मानसी शैक्या,कृष्णा मिश्रा,शगुन श्रीवास्तव,कार्तिकेय राज, पूजा मौर्या, शिखा राज,दुकान जी, पी.के.पाठक के साथ ही अन्य प्रतिभाशाली कलाकार इस फिल्म का प्रमुख हिस्सा हैं जो विभिन्न भूमिकाओं को निभा रहे हैं।इस फिल्म के गीत को बेहतरीन संगीत से सजाया है अनिल पंडित ने ,जबकि इसके गीत लिखे हैं ओम नारायन मौर्या ने और गीत को मखमली आवाज से सजाया है रतन कुमार ने ,
वहीं डीओपी हैं अजय ने। बकौल डायरेक्टर राज सिने प्रोडक्शन के बैनरतले निर्माणाधीन इस फिल्म के पूर्व निर्मित फिल्म 'हैलो डाक्टर' को डी.डी प्लेयर पर द़र्शकों का काफी प्यार मिला है और अन्य फिल्में पागल पंती' और 'एक ही भूल' हंगामा और वाऊ सिनेमा ओटीटी पर शीघ्र ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिलहाल मंगलवार को संपन्न हुवे मुहूर्त पूजा अर्चना के बाद पहले क्लैप की गूंज के साथ फिल्म का शूट आरंभ हुआ। फिल्म के निर्देशक सुधीर राज ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक 'भावना' है, जो समाज के हर तबके को छूने की क्षमता रखती है।इस फिल्म में " माझी"एक ऐसा किरदार है, जो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समय, सहानुभूति और बदलाव की प्रतीक बनकर दर्शकों के बीच उभरेगा।फिल्म के दिसंबर तक रिलीज़ किए जाने की योजना है।मुहूर्त के समय मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने राइटर एक्टर डायरेक्टर सुधीर सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव कैसेट अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।