होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जलालाबाद के कुदैया में गलत तरीके से बनाये जा रहे टोल प्लाजा को निरस्त करवाये जाने की करी मांग
जलालाबाद एवं खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730-सी पर बाईपास बनाए जाने एवं कुदैया में गलत तरीके से बनवाये जा रहे टोल प्लाजा को निरस्त करवाये जाने की करी मांग
शाहजहांपुर | सांसद अरुण सागर जिले की जनता की समस्याओं को लगातार केंद्रीय मंत्रियों को पहुंचाकर उसका निरंतर समाधान करा रहे हैं। गुरूवार को सांसद ने दिल्ली स्थित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्र देकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि जलालाबाद एवं खुदागंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 730-सी पर स्थानीय जनता द्वारा पिछले काफी समय से बाईपास बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन इस कार्य को अभी तक स्वीकृति प्रदान नहीं की गई। कटरा से जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन न बनाकर केवल चौड़ा किया गया है, लेकिन कुदैया में टोल प्लाजा बनाकर टोल लेने की तैयारी की जा रही है। सांसद ने कहा कि ये उचित नहीं है। सांसद ने मांग की है कि बाईपास बनाया जाए और कुदैया में टोल लेने के लिए टोल प्लाजा बनाए जाने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जिले के विकास को लेकर चर्चा की गई और साथ ही जिन मांगों को उनके सामने रखा है। उन्होंने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए देश की जनता की समस्याओं का निस्तारण कराना ही पहली प्राथमिकता है। इससे पहले भी समय समय पर जिले की समस्याओं से अवगत कराया जाता रहा है और उसका निस्तारण भी कराया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।