होम भाजपा सांसद अरुण सागर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस परामर्शदात्री समिति के बनाए गए विशेष सदस्य

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Mar 26, 2025 10:05 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस परामर्शदात्री समिति के बनाए गए विशेष सदस्य

भाजपा सांसद अरुण सागर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस परामर्शदात्री समिति के बनाए गए विशेष सदस्य

भाजपा सांसद अरुण सागर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस परामर्शदात्री समिति के बनाए गए विशेष सदस्य

शाहजहांपुर | लोकसभा सांसद अरुण सागर को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का विशेष सदस्य बनाया गया है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विशेष सदस्य के रूप में वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को ऊंचाईयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व देश और प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है। 

 

सांसद ने बताया कि भाजपा एक मात्र पार्टी है जहां पर एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय से जुड़ी सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में देश में अपार संभावनाएं हैं। देश के कोने कोने का हर व्यक्ति कहीं न कहीं इससे जुड़ा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक गैस को बढ़ाने पर जोर दिया है। देश में पीएनजी और सीएनजी को भी काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में चौतरफा विकास हो रहा है। इसी विकास को आगे बढ़ाने के लिए हम सब इसमे अपना अपना योगदान देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)