होम श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक डॉक्टर अविनाश सक्सेना ने बच्चों को रिजल्ट कार्ड के साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक डॉक्टर अविनाश सक्सेना ने बच्चों को रिजल्ट कार्ड के साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाईस्कूल, रोशनगंज, शाहजहांपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ० अविनाश सक्सेना एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत छात्रों के स्वागत गीत से हुई । इसके बाद मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। कुल 24 छात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में प्रथम वरदान द्वितीय प्रिया तृतीय दर्शिका रही। कक्षा 2 में प्रथम नैतिक द्वितीय एंजल शर्मा तृतीय सौर्य रहा। कक्षा 3 में प्रथम गुनगुन द्वितीय माही तृतीय दिव्यांशी रही। कक्षा 4 में प्रथम आदित्री द्वितीय आरोही तृतीय खुशी रही। कक्षा 5 में प्रथम श्रद्धा द्वितीय काव्या तिवारी तृतीय नैना रही । कक्षा 6 में प्रथम आराध्या सक्सेना द्वितीय नैनी तृतीय अर्पिता रही । कक्षा 7 में प्रथम अनुष्का द्वितीय वैभवी, तृतीय खुशी रही। कक्षा 8 में प्रथम कंचन द्वितीय गंगा सैनी तृतीय खुशी सक्सेना रही। विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्राइमरी अनुभाग में कक्षा 5 के छात्र प्रांशू को सम्मानित किया गया व जूनियर अनुभाग में कक्षा 8 की छात्रा हिमांशी को सम्मानित किया गया । पूरे वर्ष में सबसे साफ सुथरी ड्रेस पहन कर आने का अवार्ड प्राइमरी में कक्षा 1 के छात्र जयेश राठौर को मिला एवं जूनियर में कक्षा 7 की छात्रा प्रिया सक्सेना को मिला।
प्रबंधक डॉ० अविनाश सक्सेना ने छात्रों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय की अध्यापिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बधाई दी। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती शुभा गौतम ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रीमती बबिता, श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्रीमती चितवन गुप्ता, श्री मनुज शर्मा, श्रीमती श्याम लता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।