होम सांसद का प्रयास: यात्रियों की सुविधाओं के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को मिला 17 करोड़ का बजट: सांसद अरुण सागर
शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन को हाइटेक और सुविधाओं से भरा बनाया जाएगा। जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े
शाहजहांपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना का वर्चुअली शिलान्यास किया। पीएम के वर्चुअली शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद अरूण सागर और राज्यसभा सांसद समेत विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे। इस योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को 17 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। डिविजनल इंजीनियर के अनुसार, पहले फेज का काम जल्द शुरू कर उसको वर्ष 2024 तक खत्म किया जाएगा। उसके बाद दूसरे फेज का कार्य किया जाएगा।
सांसद अरुण सागर ने अपने संबोधन में कहा कि शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन को हाइटेक और सुविधाओं से भरा बनाया जाएगा। जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को भी चिन्हित किया गया है। सांसद अरुण सागर ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह के कार्य प्रस्तावित हैं जिनको स्वीकृति मिल चुकी है।
1. संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, प्रवेश द्वार बरामदा आदि यात्री सुविधाओं का निर्माण।
2. 12 मीटर चौडे एफओबी लैंडिंग के रास्ते में आने वाली उपयोगिताओं/कमरों को सर्कुलेटिंग एरिया की ओर स्थानांतरित करना।
3. स्टेशन के मुख (फ्रंट) का विकास एवं सौन्दर्यीकरण होगा।
4. सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं सौन्दर्यीकरण एवं जल निकासी में सुधार होगा।
5. प्रथम एवं तृतीय प्रवेश एवं संचलन क्षेत्र का विलय होगा।
6. यात्रियों की सुविधा हेतु अच्छी गुणवत्ता के फर्नीचर की व्यवस्था होगी।
7. पेयजल हेतु पानी की टोंटी 12 से बढ़ाकर 22 होंगी।
8. यात्रियों की सुविधाओं हेतु स्नानघर सहित वृहद प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।
9. एयर कंडीशन वेटिंग एरिया की सुविधा उपलब्ध होगी।
10. एग्जीक्यूटीव लाउंज की सुविधा उपलब्ध होगी।
11. यात्रियों के लिये बैठने के लिये सीटी की संख्या को 62 से बढ़ाकर 88 किया जायेगा।
12. प्लेटफार्म शेल्टर (यात्री टीन शेड) लगवाये जाएंगे।
13.शौचालय आदि की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
14. एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये 12 मीटर चौड़ा उपरगामी पुल (फुट ओवर ब्रिज) बनवाया जाएगा।
15.स्टेशन 10 लिफ्ट एवं 04 एस्कलेटर की सुविधाओं से सुसज्जित होगा। रविवार सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने इस योजना का वर्चुअली शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए काफी दूर दूर से जनता आई थी। पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण को सभी ने सुना। इस दौरान बीजेपी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के लिए 17 करोड़ रुपए का बजट दिया गया। इस बजट से रेलवे स्टेशन के अलग अलग कार्यो को पूरा किया जाएगा।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनुपम चाहर ने बताया कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए केंद्र सरकार ने 17 करोड़ का बजट जारी किया है। जिसके तहत यहां 2 फेस में काम होगा। पहले फेस में सेकंड एंट्री गेट की बिल्डिंग तैयार की जाएगी और फर्स्ट एंट्री गेट में इंप्रूवमेंट का काम होगा। इसके अलावा पीलीभीत रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। पहले फेस का काम मार्च 2024 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद सेकंड फेस में 2 फुट ओवर ब्रिज और स्वचालित सीढ़ियां बनाने का काम किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।