होम चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय रिफलेक्शन-2023 का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 5, 2023 07:43 PM

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय रिफलेक्शन-2023 का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय रिफलेक्शन-2023 का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय रिफलेक्शन-2023 का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 5 अगस्त: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2023’ का भव्य उद्घाटन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की पत्नी श्रीमती नम्रता पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर अन्तर्राष्ट्रीय रिफलेक्शन-2023 का विधिवत् उद्घाटन किया। समारोह में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. टॉपर्स को भी एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले 7 छात्रों में अशीष शुक्ला, सकीना हसन, उत्कर्ष गुप्ता, अनन्या संघी, श्रेयस राय, जान्हवी मिश्रा एवं आस्था शुक्ला शामिल हैं।

            इस अवसर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक ने कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव विभिन्न देशों के छात्रों को एक मंच प्रदान करेगा जिससे उनमें आपसी भाईचारा, प्रेम, सहिष्णुता एवं सदभाव की भावना का विकास होगा। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने अपने संबोधन में विश्वास व्यक्त किया कि भावी पीढ़ी को विश्व एकता की शिक्षा देने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि यह महोत्सव विभिन्न देशों के छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपने विचारों को अभिव्यक्ति करने का अवसर उपलब्ध करायेगा। रिफलेक्शन-2023 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि रिफलेक्शन की रोचक प्रतियोगिताओं से छात्रों का न सिर्फ ज्ञानवर्धन होगा बल्कि वे एक दूसरे की संस्कृति व सभ्यता भी जानेंगे और आपसी समझ भी पनपेगी।इससे पहले, रिफलेक्शन-2023 में प्रतिभाग हेतु श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे छात्र अपरान्हः सत्र में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से रूबरू हुए एवं दिल खोलकर अपने विचार व्यक्त किए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)