होम क्या वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में है टीम इंडिया?, आकाश चोपड़ा ने बताई परफेक्ट वजह

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 4, 2023 10:45 PM

क्या वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में है टीम इंडिया?, आकाश चोपड़ा ने बताई परफेक्ट वजह

क्या वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में है टीम इंडिया?, आकाश चोपड़ा ने बताई परफेक्ट वजह

क्या वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में है टीम इंडिया?, आकाश चोपड़ा ने बताई परफेक्ट वजह

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि आगामी वनडे विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को लेकर हो रहे फेरबदल पर टीम मैनेजमेंट की आलोचना करना सही नहीं है। क्योंकि कुछ बदलाव बड़े खिलाड़ियों के अनुपलब्धता की वजह से हो रहे हैं।

भारत इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां टीम ने वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने का फैसला किया और मैचों के दौरान बल्लेबाजी क्रम में कई तरह के बदलाव देखने को मिले।

आकाश चोपड़ा ने जियो सिनेमा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, ''हाथ बंधे हुए हैं। क्योंकि मैंने भी वनडे सीरीज के दौरान हुए एक्सपेरिमेंट पर आलोचना की थी, जब उन्होंने सीरीज के दौरान नंबर तीन और चार पर अलग-हाअलग बल्लेबाजों को भेजा और आपने सवाल करने शुरू किए, टीम क्या करना चाह रही है। फिर दिमाग में आया कि ये खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। सिर्फ सोच रहा हूं। यही हमने मैच सेंटर में भी बात की।''

उन्होंने आगे कहा, ''क्या श्रेयस अय्यर और केएल राहुल उपलब्ध रहेंगे? या कुछ ऐसा दिख रहा है कि वे उपलब्ध नहीं हो सकते हैं और इस वजह से ये विकल्प के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं। नई रिपोर्ट पर नजर डाले तो ऐसा ही लग रहा है। अगर ऐसा है तो आप उन्हें दोष नहीं दे सकते हैं। उनके पास जो भी है उसी से काम चला रहे हैं। इस उम्मीद के साथ कि हमारे सभी प्रमुख खिलाड़ी फिट हो जाएंगे। मैं टीम प्रबंधन को बिल्कुल भी दोष नहीं देता। भारत मुश्किल स्थिति में है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)