होम फेल हुए छात्रों के लिए CM योगी का संदेश, एक नाकामी ही बन सकती है आपकी सबसे बड़ी सफलता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथशिक्षा Alert Star Digital Team Apr 27, 2026 09:18 PM

फेल हुए छात्रों के लिए CM योगी का संदेश, एक नाकामी ही बन सकती है आपकी सबसे बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद Yogi Adityanath ने छात्रों के नाम एक खास चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने जहां सफल छात्रों को बधाई दी, वहीं असफल छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फेल हुए छात्रों के लिए CM योगी का संदेश, एक नाकामी ही बन सकती है आपकी सबसे बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद Yogi Adityanath ने छात्रों के नाम एक खास चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने जहां सफल छात्रों को बधाई दी, वहीं असफल छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

“परीक्षाफल उत्साहजनक, बच्चों ने बढ़ाया प्रदेश का मान”

Yogi Adityanath ने अपने संदेश में लिखा कि इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक रहा है और कई छात्रों ने अपनी मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

असफल छात्रों के लिए खास संदेश

मुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में उन छात्रों के लिए विशेष रूप से लिखा, जो अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'मेरी पाती खास उन छात्रों के लिए जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये. उन्होंने सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं. सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है. बस, हमें इसी निराशा को हटाकर 'चरैवेति-चरैवेति' के मंत्र पर आगे बढ़ना है.'

उन्होंने आगे कहा, 'चलते रहो-चलते रहो' का यह सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है. एक असफलता भविष्य की असीमित सफलताओं व संभावनाओं की जननी हो सकती है. कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता, बल्कि एक नए आरंभ का अवसर होता है. सोना तपकर ही कुंदन बनता है.'

महान हस्तियों के उदाहरण से बढ़ाया हौसला

Yogi Adityanath ने छात्रों को प्रेरित करते हुए लिखा, 'महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन के हर प्रयोग नाकाम रहा, लेकिन थॉमस एडिसन ने प्रयास जारी रखे. विश्व के सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञों में एक श्रीनिवास रामानुजन से लेकर अन्य कई महान विभूतियों ने बाधाओं व असफलताओं से हार नहीं मानी बल्कि अपने क्षेत्र में शिखर पर पहुँच गए.'

अभिभावकों के लिए भी खास सलाह

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के परिणाम को लेकर निराश न हों, बल्कि उनका हौसला बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की रुचि को समझकर उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए, क्योंकि आज कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां करियर की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)