होम अब बिना WhatsApp अकाउंट वालों से भी होगी चैटिंग! आ रहा गेस्ट चैट फीचर, जानें क्या है खास
WhatsApp बहुत जल्द एक ऐसा धमाकेदार फीचर लॉन्च करने वाला है जो इसकी पूरी यूज़र एक्सपीरियंस को बदल कर रख देगा। अब आप उन लोगों से भी सीधे चैट कर पाएंगे जिनके पास न WhatsApp अकाउंट है और न ही फोन में WhatsApp ऐप इंस्टॉल है।
WhatsApp बहुत जल्द एक ऐसा धमाकेदार फीचर लॉन्च करने वाला है जो इसकी पूरी यूज़र एक्सपीरियंस को बदल कर रख देगा। अब आप उन लोगों से भी सीधे चैट कर पाएंगे जिनके पास न WhatsApp अकाउंट है और न ही फोन में WhatsApp ऐप इंस्टॉल है।
WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अभी Android बीटा वर्जन 2.25.22.13 पर टेस्ट किया जा रहा है और आने वाले कुछ हफ्तों में इसका पब्लिक रोलआउट हो सकता है।
इस फीचर का नाम Guest Chats होगा। इसके जरिए WhatsApp यूज़र्स एक इनवाइट लिंक के माध्यम से नॉन-WhatsApp यूज़र्स को चैटिंग के लिए आमंत्रित कर सकेंगे। रिसीवर सिर्फ लिंक पर क्लिक कर एक सिक्योर वेब इंटरफेस के जरिए बिना ऐप इंस्टॉल किए चैट कर सकेगा।
यह अनुभव WhatsApp Web की तरह होगा, लेकिन बिना अकाउंट के।
WhatsApp का दावा है कि इस फीचर में होने वाली हर बातचीत End-to-End Encrypted होगी। यानी केवल भेजने और प्राप्त करने वाले ही मैसेज को पढ़ सकेंगे। कोई भी तीसरा व्यक्ति या सिस्टम इसमें दखल नहीं दे सकेगा। WhatsApp का इंटरनल सिस्टम इस चैट को सपोर्ट करेगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को भरोसेमंद और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
हालांकि यह सुविधा बेहद आकर्षक है, लेकिन कुछ सीमाएं रहेंगी:
यह फीचर WhatsApp की रणनीति का हिस्सा लग रहा है जिसके जरिए वह नए यूज़र्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहता है। बिना अकाउंट बनाए चैट करने का अनुभव देकर कंपनी शायद नॉन-यूज़र्स को अपने प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित करना चाहती है – एक Low-Friction Entry Point के रूप में।
फिलहाल यह फीचर इंटरनल टेस्टिंग स्टेज में है और कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि बीटा यूज़र्स के लिए यह सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद इसका पब्लिक रोलआउट भी किया जा सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।