होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में मार्गो के चौड़ीकरण का सदन में उठाया मुद्दा,कहा इससे आम जनमानस को आवागवन में काफी सुलभता रहेगी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Aug 5, 2025 04:25 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में मार्गो के चौड़ीकरण का सदन में उठाया मुद्दा,कहा इससे आम जनमानस को आवागवन में काफी सुलभता रहेगी

इससे पहले सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मार्ग चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर दिया था पत्र

भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में मार्गो के चौड़ीकरण का सदन में उठाया मुद्दा,कहा इससे आम जनमानस को आवागवन में काफी सुलभता रहेगी

Shahjahanpur: भाजपा सांसद अरूण सागर ने मंगलवार को सदन में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत जिले के दो मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की है। जिनमे कटरा विकासखंड के तिलहर से नवादा मोड़ तक जाने वाला 22.85 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसकी चौढाई सात मीटर है। सांसद ने कहा कि ये मार्ग बीस गांवों को जोड़ता है। ये एक राज्य मार्ग है। इसकी चौढाई दस मीटर की जाए। ऐसा करने से करीब साढ़े चार लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये मार्ग बदायूं जिले को भी जोड़ता है। इस पर सीएचसी और इंटर कालेज, और मंडी भी हैं। दूसरा ददरौल विकासखंड में एनएच-30 के किलोमीटर -247 से दाएं और निकाल कर जो फतियापुर तक 11 किलोमीटर लंबा मार्ग है ।जिसकी चौढाई 3.75 मीटर है। सांसद ने मांग की है इस मार्ग की चौढाई 7 मीटर की जाए। ये मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इसका लाभ करीब ढाई लाख लोगों को होगा। 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि जिले की समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। इससे पहले भी कई समस्याओं को सदन में उठाकर उसका निस्तारण कराया है। जिससे जनपद वासियों को उसका लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल रोड फंड के तहत मार्ग चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हुआ तो लाखों लोगों को इसका फायदा होगा। मार्ग अच्छा होगा तो यात्रा सुलभ होगी। उन्होने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। तब से हाइवे से लेकर ओवरब्रिज बनाने में बढोत्तरी हुई है। देश भर में सड़कों का जाल बिछाया गया। यहां तक कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनाकर उस पर हवाई पट्टी बनाई गई। ये काम सिर्फ भाजपा सरकार में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए देश के नागरिक हमेशा प्राथमिकता पर रहे हैं। उनके लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जिसका सीधा लाभ उन तक पहुंच रहा है। सांसद ने कहा कि इससे पहले की सरकार में योजनाएं तो बनती थी लेकिन उसका लाभ नेताओं के करीबियों तक ही पहुंच पाता था और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार फैला था। जिस वजह से घटिया निर्माण कर रुपये का बंदरबांट किया जाता था। भाजपा सरकार आने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। उसके बाद योजनाओं में पारदर्शिता लाकर धरातल पर उतारा। सांसद ने कहा कि सदन में मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग उनके द्वारा की गई है। बहुत ही जल्द इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा |

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)