होम शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश से बड़ी उम्मीद, बोले- सपा में जिम्मेदारी मिलने का इंतजार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2022 09:26 PM

शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश से बड़ी उम्मीद, बोले- सपा में जिम्मेदारी मिलने का इंतजार

शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश से बड़ी उम्मीद, बोले- सपा में जिम्मेदारी मिलने का इंतजार

शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश से बड़ी उम्मीद, बोले- सपा में जिम्मेदारी मिलने का इंतजार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सैफई में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीब आते दिखाई दे रहे थे। अखिलेश का भी चाचा के प्रति झुकाव नजर आया था। अभी तक परिवार में शोक के चलते शिवपाल ने कोई राजनीतिक बयानबाजी तो इसे लेकर नहीं की थी लेकिन उन्हें अखिलेश से काफी उम्मीदें हैं। शिवपाल यादव को सपा में कोई जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है। यह बात खुद शिवपाल ने अब कही है। 


संभल के एचोंडा कमबोह में आयोजित कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे शिवपाल ने संवाददाताओं से बातचीत में इस सवाल पर कि उन्हें क्या बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, शिवपाल ने कहा, “हमें जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है। इंतजार है, देखिए।”

उन्होंने कहा कि अभी नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जाने के बाद हम लोग शोक में हैं। इस महीने नेता जी का जन्मदिन (22 नवंबर) भी आने वाला है, जो हम हर साल मनाते थे।” मुलायम के निधन के बाद शिवपाल अपने भतीजे अखिलेश यादव के काफी करीब नजर आए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि दोनों गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ।

 शिवपाल ने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के समाजवादी पार्टी को 'समाप्त पार्टी' करार देने से जुड़े सवाल पर कहा, “हमारी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। हम समाजवादी पार्टी से अभी तक अलग ही हैं। हम अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। हम नेता जी के आदर्शों पर चलकर अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)