होम अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के दौरान बढ़ा भीड़ का दबाव, 5 श्रद्धालु घायल
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के दौरान बढ़ा भीड़ का दबाव, 5 श्रद्धालु घायल
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के के दौरान अचानक भीड़ का दबाव बढ़ जाने के कारण पांच श्रद्धालु घायल हो गए। एक श्रद्धालु को लखनऊ रेफर किया गया। वहीं अन्य चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के बार में प्रशासन और पुलिस की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। जानकारी के मुताबिक रात एक बजे हनुमान गुफा मार्ग पर परिक्रमा के दौरान अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। जिसके चलते धक्का-मुक्की होने लगी और बैरिकेडिंग टूट गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान पांच श्रद्धालु घायल हो गये। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटे आई हैं। सभी घायल श्रद्धालु महिलाएं हैं। घायलों में कल्याणी, कीर्ति, रामादेवी, सावित्री और बीट्टी शामिल हैं। इसमें से सावित्रि को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी बहराइच जिले की रहने वाली हैं।
घायल महिलाओं को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि ज्यादा भीड़ होने के कारण कई लोग बेहोश हो गए थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। वहीं आफरा-तफरी के दौरान जब कुछ श्रद्धालु धक्का लगने से गिर गये तो परिक्रमा करने वाले लोग उनके ऊपर से गुजर रहे थे। ऐसे में वहां खड़े अन्य लोगो ने बचाया। पुलिस प्रशासन के मुताबिक करीब 20 लाख लोग 14 कोसी परिक्रमा में शामिल हुए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।