होम मोरबी हादसे को चार दिन बीते, लापता लोगों पर असमंजस; जानें अब तक क्या ऐक्शन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2022 08:50 PM

मोरबी हादसे को चार दिन बीते, लापता लोगों पर असमंजस; जानें अब तक क्या ऐक्शन

मोरबी हादसे को चार दिन बीते, लापता लोगों पर असमंजस; जानें अब तक क्या ऐक्शन

मोरबी हादसे को चार दिन बीते, लापता लोगों पर असमंजस; जानें अब तक क्या ऐक्शन

मोरबी में पुल हादसे को चार दिन बीत गए हैं। मच्छु नदी में अब भी तलाशी अभियान खत्म नहीं हुआ है। राज्य के फायर सर्विस चीफ ने कहा है कि कम से कम दो लोग अब भी लापता हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दो लोगों को ढूंढने का अभियान जारी है। दमकल अधिकारी ने कहा, सही संख्या के बारे में कहा नहीं जा सकता। हो सकता है कि दो से ज्यादा लोग भी लापता हों। मालूम हो कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंचे थे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद मोरबी सिविल अस्पताल जाकर घायलों से मिले। उन्होंने कुछ मृतकों के परिवारों से भी मुलाकात की। 


हादसे में कम से कम 170 लोग घायल हो गए थे। यह 105 साल पुराना पुल केबल के सहारे झूलता था। रेनोवेशन के बाद इसे हाल ही में खोला गया था। रेनोवेशन का ठेका ओरेवा ग्रुप को दिया गया था। इस कंपनी ने नगर पालिका के साथ समझौता किया था। कंपनी पर लापरवाही का आरोप है। वहीं इससे जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान एक अधिकारी ने कहा, अभी नदी में तलाशी अभियान चलता रहेगा। स्थिति को देखते हुए ही आगे का कोई फैसला किया जाएगा। 

वहीं जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि समय ही बता पाएगा कि कितने लोग लापता हैं। हम आखिरी समय तक प्रयास करते रहेंगे। एडीएम एनके मुच्छर ने कहा कि जो लोग भी नदी में गिरे थे, उन सबके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद ही लापता लोगों की सही संख्या सामने आएगी। बता दें कि जिस कंपनी को इस पुल के रेनोवेशन का काम दिया गया था वह 'अजंता दीवार घड़ी' बनाने के लिए जानी जाती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)