होम ‘मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022’ सी.एम.एस. में 5 नवम्बर से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह करेंगे उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 1, 2022 07:27 PM

‘मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022’ सी.एम.एस. में 5 नवम्बर से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह करेंगे उद्घाटन

‘मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022’ सी.एम.एस. में 5 नवम्बर से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह करेंगे उद्घाटन

‘मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022’ सी.एम.एस. में 5 नवम्बर से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री  संदीप सिंह करेंगे उद्घाटन

लखनऊ, 1 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022’ का आयोजन 5 से 8 नवम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, ब्राजील, मॉरीशस, थाईलैण्ड, रूस एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 500 बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा व ज्ञान का प्रदर्शन करने लखनऊ पधार रहे हैं। मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022 का भव्य उद्घाटन 5 नवम्बर, शनिवार सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आडिटोरियम में होगा। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री संदीप सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022 के अन्तर्गत देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी, जिनमें साइन्स ड्रामा, डिबेट, साइन्स क्विज, ग्रुप डिस्कशन, साइन्टिस्ट कैरेक्टर स्पीक, साइन्स ओलम्पिाड (डिस्कवरी), पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन, साइन्स माडल डिस्प्ले, साउण्ड ऑफ म्यूजिक (जिंगल्स), रेटोरिक एक्सटेम्पोर, मैथमेटिक्स क्विज, साइन्स फिक्शन राइटिंग एवं प्रोजेक्ट ऑन वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन आदि प्रमुख हैं। ये प्रतियोगिताएं जूनियर एवं सीनियर वर्गों में आयोजित की जायेंगी।मैकफेयर इण्टरनेशनल में प्रतिभागी छात्र अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन करने के साथ ही एक-दूसरे की संस्कृति व सभ्यता से भी रूबरू होंगे और यही भावना भावी पीढ़ी में एकता व विश्व शान्ति के संकल्प को और अधिक सशक्त बनायेगी।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)