होम कांग्रेस अपनाएगी एकला चलो की नीति? अध्यक्ष बनने के बाद पहले भाषण में ही खड़गे का बड़ा संकेत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 1, 2022 11:02 PM

कांग्रेस अपनाएगी एकला चलो की नीति? अध्यक्ष बनने के बाद पहले भाषण में ही खड़गे का बड़ा संकेत

कांग्रेस अपनाएगी एकला चलो की नीति? अध्यक्ष बनने के बाद पहले भाषण में ही खड़गे का बड़ा संकेत

कांग्रेस अपनाएगी एकला चलो की नीति? अध्यक्ष बनने के बाद पहले भाषण में ही खड़गे का बड़ा संकेत

 कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में गैर भाजपाई सरकार देगी । पार्टी के शीर्ष पद पर चुने जाने के बाद यहां 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर 'हर दिन झूठ फैलाने' का आरोप लगाया, जो लंबे समय में देश को बर्बाद कर सकता है। 
एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, 'अगर कोई गैर भाजपाई सरकार लाएगा तो राहुल गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस के नेतृत्व में हम यह करेंगे।' कांग्रेस नेता ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' को भारी संख्या में युवाओं का समर्थन मिल रहा है क्योंकि मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए दो करोड़ नौकरियों के वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं। खड़गे ने कहा कि गुजरात चुनाव की घोषणा में विलंब हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को मोरबी में गिरे पुल जैसे और पुलों का उद्घाटन करना है। खड़गे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा और उन पर खुद के लिए राष्ट्रीय भूमिका पर नजर रखते हुए राज्य के लोगों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)