होम मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई से दूर आजम, बेटे ने ट्वीट किया- जलवा हमेशा रहेगा कायम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2022 10:27 PM

मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई से दूर आजम, बेटे ने ट्वीट किया- जलवा हमेशा रहेगा कायम

मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई से दूर आजम, बेटे ने ट्वीट किया- जलवा हमेशा रहेगा कायम

मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई से दूर आजम, बेटे ने ट्वीट किया- जलवा हमेशा रहेगा कायम

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत देश के बड़े नेताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अखिलेश यादव उनके शव को मेदांता अस्पताल से लेकर सैफई के लिए निकल पड़े हैं, जहां धरती पुत्र का मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। लेकिन मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई से उनके करीबी दोस्त और सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक आजम खान दूर हैं। वह दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। बीते दिनों ही उन्हें हार्ट अटैक आया था और बताया जा रहा है कि तब से ही वह अस्पताल में एडमिट हैं।
रामपुर में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने की बात हो या फिर चुनाव प्रचार में उनके हमसाये की तरह मौजूदगी, आजम खान हमेशा नेताजी के दायें हाथ की तरह मौजूद रहे हैं। लेकिन उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच पाए हैं। यह उनके लिए बेहद भावुक लम्हा होगा, जब नेताजी के निधन की खबर तो उन्हें मिली, लेकिन वह पहुंचने में असमर्थ हैं। आजम खान और मुलायम सिंह यादव की केमिस्ट्री की चर्चा यूपी की सियासत में हमेशा से रही है। समाजवादी पार्टी के एमवाई समीकरण में भी इस जोड़ी का अहम योगदान रहा है। समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव से आजम खान का रिश्ता इतना अटूट था कि नाराजगी के दौर में भी कभी आजम ने नेताजी पर सीधा अटैक नहीं किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)