होम तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर राहुल गांधी का तंज, क्या विपक्षी एकता के रास्ते में बनेगा बाधा?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2022 10:19 PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर राहुल गांधी का तंज, क्या विपक्षी एकता के रास्ते में बनेगा बाधा?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर राहुल गांधी का तंज, क्या विपक्षी एकता के रास्ते में बनेगा बाधा?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर राहुल गांधी का तंज, क्या विपक्षी एकता के रास्ते में बनेगा बाधा?

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने एक ऐसी बात कही है, जो 2024 में विपक्षी एकता के रास्ते में बाधा बन सकता है। तेलंगाना के रंगारेड्डी में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने टीआरएस से गठबंधन की संभावनाओं से इंकार किया। इसके साथ ही उन्होंने केसीआर की नेशनल पार्टी को लेकर भी तंज किया। गौरतलब है कि साल 2024 में विपक्षी एकता के साथ कांग्रेस और अन्य पार्टियां भाजपा का मुकाबला करने का मंसूबा पाले हुए हैं। बीते दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी। केसीआर भी बिहार गए थे। इसे विपक्ष को जोड़ने की कवायद माना गया था, हालांकि राहुल का ताजा बयान कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय पार्टी भी बना सकते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को लगता है कि वह एक राष्ट्रीय पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर गलत राय कायम कर ली गई है। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। जब राहुल से पूछा गया कि केसीआर अपनी पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति कर रहे हैं तो उन्होंने तंजिया अंदाज में जवाब दिया। राहुल ने कहा कि अगर केसीआर राष्ट्रीय पार्टी बना रहे हैं तो ठीक हैं। वह चाहें तो एक अंतर्राष्ट्रीय पार्टी भी बना सकते हैं और चीन, ब्रिटेन में चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि केवल कांग्रेस की विचारधारा ही, भाजपा की विचारधारा को हरा सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)