होम CMS राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्डपैरेन्ट्स ईवनिंग का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2022 08:13 PM

CMS राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्डपैरेन्ट्स ईवनिंग का भव्य आयोजन

CMS राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्डपैरेन्ट्स ईवनिंग का भव्य आयोजन

CMS राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा  पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्डपैरेन्ट्स ईवनिंग का भव्य आयोजन

लखनऊ, 31 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित ‘पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्डपैरेन्ट्स ईवनिंग’ समारोह में अपने नाचते-गाते नन्हें-मुन्हें बच्चों एवं नाती-पोतों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देखकर अभिभावक एवं दादा-दादी, नाना-नानी गदगद हो गये। इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए डा. गाँधी ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों को केवल लाड़-प्यार ही नहीं करते बल्कि उनके नैतिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं। आजकल के दौर में बड़े-बुजुर्गों के सानिध्य में बच्चों को पारिवारिक एकता की उपयोगिता भी भली-भांति समझ में आती है।        समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ जिसने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से भर दिया। ‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ की अनूठी प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने कहा कि बाल्यावस्था का समय ऐसा होता है, जिसमें बच्चों में जिस तरह के संस्कार डाल दिये जाते हैं, वैसा ही उनका व्यक्तित्व निर्मित हो जाता है। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. प्रत्येक बालक को समाज का प्रकाश बनाने को सतत प्रयासरत है। उन्होंने समारोह की अभूतपूर्व सफलता हेतु अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)