होम सजा मिलने के बाद चौतरफा घिरे आजम खान, रजा मुराद से लेकर जयाप्रदा तक का आया बयान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2022 10:08 PM

सजा मिलने के बाद चौतरफा घिरे आजम खान, रजा मुराद से लेकर जयाप्रदा तक का आया बयान

सजा मिलने के बाद चौतरफा घिरे आजम खान, रजा मुराद से लेकर जयाप्रदा तक का आया बयान

सजा मिलने के बाद चौतरफा घिरे आजम खान, रजा मुराद से लेकर जयाप्रदा तक का आया बयान

हेट स्पीच मामले में आजम खान को तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायिकी भी चली गई है। कोर्ट से सजा का ऐलान होने के बाद आजम अब चौतरफा घिर चुके हैं। सियासत से लेकर बॉलीवुड तक आजम को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहा है। रामपुर पहुंचे रजा मुराद और जयाप्रदा ने भी आजम की सजा को एक नजीर बताया। मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने भड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता आजम खां को सजा सुनाए जाने के मुद्दे पर कहा सभी नेताओं को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने नफरती बयान देने वाले सभी नेताओं पर कार्रवाई की हिमायत की।रामपुर पहुंचे रजा मुराद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने आजम खां को सजा सुनाए जाने और उनकी विधायकी रद किए जाने पर कहा कि आजम खां दस बार विधायक रहे हैं तो जनता का समर्थन तो हासिल होगा ही। आजम खां ने क्या भाषण दिया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है और उनकी विधायकी रद की गई है। मुल्क की बड़ी अदालतों के दरवाजे उनके लिए खुले हुए हैं। अगर उन्हें लगता है कि कोर्ट ने उनके साथ नाइंसाफी की है तो वह उसे चुनौती दे सकते हैं। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर कहा कि देश में कई और नेताओं ने नफरती भाषण दिए हैं उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून का चश्मा सब के लिए बराबर होना चाहिए। कहा कि इस मुल्क में सभी को इंसाफ मिलता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)