होम सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 15 छात्रों को 60 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2022 07:20 PM

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 15 छात्रों को 60 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 15 छात्रों को 60 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के 15 छात्रों को 60 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 30 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के 15 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 60 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।  सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2022 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में आस्का वर्मा, अदिति चौहान, अक्षत सिंह, अनय चतुर्वेदी, अनूद फातिमा, दीक्षा माल, जय आनन्द, कनिष्क सिंह, कुशाग्र सिंह, नीलांजना प्रकाश, रिशिता श्रीवास्तव, सौम्या सिंह, शांभवी त्रिपाठी, उड़ीची श्रीवास्तव एवं युवराज सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)