होम देव दीपावली के लिए योगी सरकार से मांगा छह करोड़, जानें तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2022 10:17 PM

देव दीपावली के लिए योगी सरकार से मांगा छह करोड़, जानें तैयारी

देव दीपावली के लिए योगी सरकार से मांगा छह करोड़, जानें तैयारी

देव दीपावली के लिए योगी सरकार से मांगा छह करोड़, जानें तैयारी

देव दीपावली आयोजन कराने के लिए शासन से छह करोड़ रुपये धन की डिमांड की गई है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इस सम्बंध में प्रस्ताव भेजा है। इसमें लाइट एंड साउंड शो, तीन दिनी गंगा महोत्सव, सांस्कृतिक आयोजन, लाइटिंग, बजड़े, दीए आदि कार्यों को शामिल किया गया है। वहीं आयोजन से जुड़े सभी विभागों और समितियों की मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में 31 अक्तूबर को मंडलीय सभागार में बैठक होगी। इसमें तैयारियों पर अंतिम मुहर लगेगी।


कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रगहण लगने के कारण इस बार देव दीपावली महोत्सव सात नवंबर को आयोजित होगा। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन तय माना जा रहा है। इसके साथ ही देश-विदेश के सैलानी भी पहुंचने वाले हैं। जिला प्रशासन देव दीपावली को घाट से शहर के अंदर तक भव्य से भव्य रूप देने जा रहा है। आयोजन की भव्यता के लिए गंगा किनारे लाइट एंड साउंड शो प्रस्तावित किया गया है।

वहीं अलग-अलग घाटों पर विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। पूरे आयोजन में करीब 10 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। घाटों पर पानी होने की वजह से इस बार जगह कम मिल पाएगी, इसलिए कम जगह में ज्यादा से ज्यादा दीपक जलाने की तैयारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)