होम उत्तर-पूर्वी मॉनसून की दस्तक, IMD ने जारी की कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर-पूर्वी मॉनसून की दस्तक, IMD ने जारी की कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बहुप्रतीक्षित उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने शनिवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है। दो नवंबर तक तमिलनाडु और आंध्र के अलावा पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी मॉनसून की वजह से तमिलनाडु में 48 फीसदी बारिश होती है। हर साल तमिलनाडु में औसतन 914 मिलीमीटर बारिश होती है। आईएमडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “29 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई।” मौसम कार्यालय ने दो नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विभिन्न स्तरों की बारिश होने का अनुमान जताया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।