होम लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट देगी BJP? जेपी नड्डा ने दिया जवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2022 09:28 PM

लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट देगी BJP? जेपी नड्डा ने दिया जवाब

लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट देगी BJP? जेपी नड्डा ने दिया जवाब

लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट देगी BJP? जेपी नड्डा ने दिया जवाब

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए राजनीति में एंट्री के संकेत दिए। 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना चुनाव लड़ना उन्होंने बीजेपी पर छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि यदि बीजेपी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना रनौत का स्वागत किया है। साथ ही, यह भी साफ किया है कि यदि वे शामिल होती हैं, तो उनकी जिम्मेदारी पार्टी तय करेगी। 
चुनाव लड़ने पर बोले नड्डा- अकेले मेरा नहीं होता फैसला
कंगना रनौत को लेकर पूछे गए एक सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि हम तो सबको चाहते हैं कि वे आएं, क्योंकि पीएम मोदी हमारी पार्टी के नेता हैं और प्रधानमंत्री हैं। उनसे प्रभावित होकर देश में अच्छा वातावरण बना है। इसमें वे भी शामिल होना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है तो टिकट देना यह अकेला मेरा फैसला नहीं होता है। जमीन से लेकर ऊपर तक के स्तर तक विचार-विमर्श का प्रोसेस चलता है और फिर यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तक जाता है। 'आजतक' चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि तो उस समय (2024 लोकसभा चुनाव) जैसी बात आएगी, उसके हिसाब से तय किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)