होम ट्रेन में बैठकर खाने का एहसास, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बना रेल कोच रेस्टोरेंट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2022 09:33 PM

ट्रेन में बैठकर खाने का एहसास, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बना रेल कोच रेस्टोरेंट

ट्रेन में बैठकर खाने का एहसास, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बना रेल कोच रेस्टोरेंट

ट्रेन में बैठकर खाने का एहसास, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बना रेल कोच रेस्टोरेंट

 कुछ पुरानी चीजों को अक्सर बेहद यादगार रूप में बदल दिया जाता है। ऐसा ही देखने को मिल रहा है पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में। यहां पर एक पूराने रेल कोच को रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अंदर बैठने वाले लोगों को रेलवे स्टेशन जैसी फील आए। रेल मंत्रालय ने इसकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। 
विजिटर्स के लिए अनूठा एहसास
रेल मंत्रालय ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि कोच से रेस्टोरेंट! विजिटर्स को बेहद खास एहसास दिलाने के लिए इसे यह रूप दिया गया है। इसके लिए एक पुराने पैसेंजर कोच को रेस्टोरेंट में ढाल दिया गया है। इस ‘रेल कोच रेस्टोरेंट’ में अलग-अगल तरह की डिशेस परोसी जाती हैं। इनमें उत्तर भारत और दक्षिण भारत के व्यंजनों से लेकर चाइनीज तक शामिल हैं। न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन के एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर संजय चिलवारवार के मुताबिक इसके मेन्यू में चाय, बिरयानी, फाइड राइस, चिली चिकन मोमोज और डोसा तक शामिल हैं।
रेल कोच में खाने का अनुभव
रेलवे मंत्रालय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि रेस्टोरेंट में अंदर और बाहर दोनों जगह बैठने की सुविधा है। यहां की सीटों को चमकीले पीले रंग में रंगा गया है। संजय ने बताया कि इस रेस्टोरेंट से न सिर्फ रेवेन्यू जुटाने में मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें एक रेल कोच में खाना खाने का अनोखा अनुभव भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर कुल 40 स्टाफ लगाए गए हैं और यह रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। खास बात यह है कि यहां रेलवे यात्रियों के अलावा आम लोग भी पहुंचकर खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)