होम इतने बुरे दिन आ गए कि जिम्बाब्वे से भी हार गया PAK, वर्ल्ड कप से होगा बाहर?

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 27, 2022 09:05 PM

इतने बुरे दिन आ गए कि जिम्बाब्वे से भी हार गया PAK, वर्ल्ड कप से होगा बाहर?

इतने बुरे दिन आ गए कि जिम्बाब्वे से भी हार गया PAK, वर्ल्ड कप से होगा बाहर?

इतने बुरे दिन आ गए कि जिम्बाब्वे से भी हार गया PAK, वर्ल्ड कप से होगा बाहर?

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ही मैच में उलटफेर करने वाली जिम्बाब्वे ने गुरुवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए एक लो-स्कोरिंग रोमांचक मैच में पाकिस्तान को एक रन से हराकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक और बड़ा उलटफेर कर दिया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को पूरे 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन पर ही रोक दिया।जिम्बाब्वे को टी20 वर्ल्ड कप में उलटफेर करने के लिए ही जाना जाता है। टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर एक बड़ा उलटफेर किया था और अब उसने एक बार फिर से पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया है।  इस हार के बाद पाकिस्तान का सुपर-12 के ग्रुप-2 में अब तक जीत का खाता नहीं खुला है। टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है और वो अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं, जिम्बाब्वे ने दो मैचों में पहली जीत के साथ अपनी उम्मीदें अभी कायम रखी है। टीम के खाते में अब तीन अंक हो गए हैं। जिम्बाब्वे से मिले 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की भी शुरुआत सही नहीं रही और टीम ने 23 रन के स्कोर पर ही अपने दाेनों ओपनरों- कप्तान बाबर आजम (4) और मोहम्मद रिजवान (14) का विकेट गंवा दिया। पाक को तीसरा झटका 36 के स्कोर इफ्तिखार अहमद (5) के रूप में लगा। इसके बाद शान मसूद (44) और शादाब खान (17) ने चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी करके पाकिस्तान को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)